Traffic Tail

जोधपुर में पकड़ा गया नशे का तस्कर:4 किलो अफीम दूध बरामद, पुलिस पूछताछ में जुटी

जोधपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने डांगियावास पुलिस थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के पास से अफीम दूध भी बरामद किया गया है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार कमिश्नरेट में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को आरोपी के पास ड्रग्स होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए डांगियावास थाना क्षेत्र में प्रेम प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र भीयाराम से 4.112 किलोग्राम अफीम दूध बरामद किया ।

नशे का सामान खरीदने बेचने में शामिल व्यक्ति को नामजद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीएसटी टीम और पुलिस थाना डांगियावास जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179