Traffic Tail

अहमदाबाद रूट पर ब्लॉक, जोधपुर-दादर सहित 3 ट्रेनें डायवर्ट:सिग्नलिंग के काम से बदला रूट, 27 जनवरी को ट्रेनें होंगी प्रभावित

अहमदाबाद रेल मंडल पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण 27 जनवरी को जोधपुर से जुड़ी तीन ट्रेनें अपने निर्धारित रास्ते से नहीं चलेंगी। पश्चिम रेलवे ने सिग्नलिंग सिस्टम के काम के चलते इन गाड़ियों का रूट बदलने का फैसला किया है।

सिस्टम अपग्रेडेशन का काम

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि अहमदाबाद-वीरमगाम रेलखंड पर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक साबरमती ए केबिन और साबरमती जंक्शन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए लिया गया है। इस कारण संचालन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

  • जोधपुर-दादर एक्सप्रेस (14807) खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती ए केबिन होकर अहमदाबाद पहुंचेगी।
  • भगत की कोठी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस (11089) भी इसी परिवर्तित मार्ग (खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती ए केबिन) से संचालित होगी।
  • यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस (14805), जो 26 जनवरी को यशवंतपुर से रवाना होगी, वह भी बदले हुए रास्ते से गुजरेगी। यह ट्रेन अहमदाबाद-साबरमती ए केबिन-चांदलोडिया होते हुए खोडियार के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेगी।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179