Traffic Tail

विश्व की श्रेष्ठ सेना पर हर भारतीय को गर्व -78 वीं सेना दिवस परेड में हुआ भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को 78 वीं सेना दिवस परेड के अंतर्गत भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन देखा। राज्यपाल ने अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की परंपरा से जुड़ी भारतीय सेना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सेना के जवानों, अधिकारियों पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारजनों को आर्मी डे की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

राज्यपाल बागडे ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश के लिए की गई कार्यवाही की भी विशेष रूप से सराहना की तथा कहा कि विश्व की श्रेष्ठ सेनाओं में से एक भारतीय सेना पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने आर्मी डे के शौर्य प्रदर्शन के दौरान सेना अधिकारियों, सैनिकों और उनके परिजनों की हौसला अफजाही की। उन्होंने जगतपुरा के महल रोड पर हुई 3 किलोमीटर लंबी परेड में 7 रेजिमेंटों की टुकड़ियों के शौर्य प्रदर्शन और अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य टुकड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179