Traffic Tail

यात्री की तबियत बिगड़ने पर जयपुर में विमान की इमरजेंसी-लैंडिंग:दिल्ली से विजयवाड़ा जा रही थी फ्लाइट,पैसेंजर को निजी हॉस्पिटल में कराया भर्ती

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। ये विमान अपने निर्धारित समय पर विजयवाड़ा जा रहा था। लेकिन बीच में एक यात्री की विमान में तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद पायटल ने विमान को जयपुर डायवर्ट करते हुए यहां एयरपोर्ट पर उतारा।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया का विमान AI-2571 अपने निर्धारित समय पर दिल्ली से विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरा। विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने पर विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। विमान चूंकि जयपुर के नजदीक था तो उसे जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह करीब 6.45 बजे एटीसी से संपर्क करने के बाद उतारा गया।

एटीसी को सूचना देने के बाद मेडिकल टीम भी एक्टिव हो गई और एम्बुलेंस लेकर टैक्सी-वे पर पहुंच गई। विमान जैसे ही रनवे पर उतरकर टैक्सी-वे पर पहुंचा वहां यात्री काे उतारा गया और वापस विमान को विजयवाड़ा के लिए रवाना किया।

इधर यात्री काे एयरपोर्ट पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जवाहर सर्किल के पास निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179