Traffic Tail

जयपुर क्राइम ब्रांच ने 17 लाख की ड्रग्स जब्त की:इंटेलिजेंस की सूचना पर दी दबिश, सप्लाई लेकर आया था तस्कर

जयपुर क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी में एक बदमाश को अरेस्ट किया है। इंटेलिजेंस की सूचना पर सप्लाई लेकर आए तस्कर को दबिश देकर पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर से 17 लाख रुपए कीमत की ड्रग्स बरामद की।

अशोक नगर थाना पुलिस शनिवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपी कच्ची बस्ती में रहकर तस्करी कर रहा था।

85 ग्राम के साथ पकड़ा गया तस्कर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया- ड्रग्स तस्करी में आरोपी रवि कुशवाह (23) निवासी रोन भिंड मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। वह अशोक नगर इलाके स्थित भोजपुरा कच्ची बस्ती में काफी समय से रहकर ड्रग्स तस्करी कर रहा था। जयपुर क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस टीम की सूचना पर ड्रग्स सप्लाई लेकर आए तस्कर को पकड़ने के लिए अशोक नगर इलाके में दबिश दी गई।

संदिग्ध तस्कर को दबिश देकर पकड़ने पर तलाशी में स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी रवि कुशवाह को अरेस्ट किया। उसके कब्जे से मिली 85 ग्राम स्मैक को जब्त किया गया। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स माफिया से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179