Traffic Tail

जोधपुर में युवक की नाक काटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार:वारदात में उपयोग ली गई एसयूवी भी जब्त; युवती को भगाने का था आरोप

जोधपुर के लूणी थाना इलाके में युवक से मारपीट कर उसकी नाक काटने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई कर मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एसयूवी को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दल्लाराम(44) पुत्र नारायणराम, रामाराम(28) पुत्र हेमाराम, कैलाश(25) पुत्र जेठाराम, प्रकाश(25) पुत्र करनाराम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लूणी थाना इलाके के शुभदंड निवासी है। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश के विरुद्ध पूर्व में भी पुलिस थाना लूणी में मारपीट से संबंधित प्रकरण दर्ज है, जिसमें चार्जशीट पेश की जा चुकी है।

20-25 बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया था हमला

2 जनवरी 2026 को दिनेश के भाई जय रूपराम ने लूणी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनका छोटा भाई अपने दोस्त की थार गाड़ी लेकर अपने गांव आ रहा था। रास्ते में कुछ वाहनों ने उसका पीछा किया। इसके बाद करीब 20–25 लोगों ने एक राय होकर लाठी-सरियों से घेरकर उस पर अंधाधुंध हमला कर दिया।

हमले में उसके पैर तोड़ दिए गए और उसकी नाक आगे से काट दी गई। गंभीर चोटों के बाद आरोपियों ने उसे घायल अवस्था में छोड़ दिया और थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। युवक पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179