Traffic Tail

Hind Raftar

User banner image
User avatar
  • Hind Raftar

Posts

फरवरी में पांच ट्रेनों के बढ़ाए डिब्बे:खाटूश्याम बाबा के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और सीकर रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

फरवरी महीने की शुरुआत रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है। खाटूश्याम मेले, बढ़ती भीड़ और टिकटों की मार से जूझ रहे यात्रियों...

जयपुर में मिली नवजात बच्ची:कपड़े में लपेट कर फेंका, कचरे के ढेर में थी पड़ी

जयपुर में शुक्रवार दोपहर एक नवजात बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़े में लपेट कर मासूम को नाले के पास फेंका गया था।...

जोधपुर में घी-तेल कारोबारी पर सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी:तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, करोड़ों की जीएसटी चोरी की संभावना

जोधपुर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने घी-तेल के बड़े कारोबारी समूह ‘निर्मल ट्रेडर्स’ व इससे जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की। मंडोर कृषि उपज...

FIR दर्ज कराने वाली मां को ही मुल्जिम बना दिया:मासूम बेटी की हत्या मामले में ट्रायल कोर्ट ने तय किए आरोप, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर की मुख्यपीठ ने एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाले मामले में निचली अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें एक...

20 किलो का फायर किट पहन 80KG की डमी उठाई:1547 जवानों के साथ मैदान में उतरा भास्कर रिपोर्टर, भारी पाइप कंधे पर उठाकर लगाई दौड़उदयपुर इन दिनों केवल पर्यटकों की वजह से नहीं, बल्कि देशभर से आए उन जांबाजों की वजह से चर्चा में है जो आग की लपटों से खेलकर जिंदगियां बचाते हैं। यहां खेलगांव और गांधी ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोट्‌र्स मीट में देशभर के 1547 फायर फाइटर्स अपनी वीरता, फुर्ती और अनुशासन दिखा रहे हैं। देश में पहली बार फायर स्किल्स से जुड़ी ऐसी स्पेशल एक्टिविटी हो रही है, जो 2029 में गुजरात में होने वाले वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स के लिए भारत की ताकत को दुनिया को दिखाएगी। इस पांच दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शनिवार (31 जनवरी) को समापन होगा। दैनिक भास्कर की टीम भी मैदान पर कवरेज के लिए पहुंची, जहां फायर फाइटर्स आग जैसी आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए पसीना बहा रहे थे। सर्द हवाओं के बीच भी ये जांबाज खेल के बहाने अपनी क्षमता बढ़ाने में जुटे थे। यह मुकाबला केवल ताकत का नहीं, बल्कि समय, संतुलन और धैर्य की परीक्षा का था। इस स्पोट्‌र्स मीट को तीन चरणों में बांटा गया। पहले चरण में भारी ‘फायर होज’ (पाइप) को तेजी से लपेटकर सेट करना था। दूसरे में पानी से भरे केन लेकर संकरी टनल पार करना, फिर 80 किलो वजनी डमी को सुरक्षित निकालना और अंत में सीढ़ियों से ‘मिशन टॉप’ तक पहुंचना था। भास्कर टीम ने मैदान में उन योद्धाओं के असली संघर्ष और भारी किट के पीछे छुपे दर्द को महसूस किया और मैदान में उतरने का फैसला किया। भास्कर रिपोर्टर सतीश शर्मा ने पहना फायर फाइटर का विशेष सूट। भास्कर रिपोर्टर सतीश शर्मा ने पहना फायर फाइटर का विशेष सूट। 20 किलो का सुरक्षा घेरा, सांसों का संकट ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सबसे पहले भास्कर रिपोर्टर सतीश शर्मा ने फायर फाइटर का वह विशेष सूट पहना, जिसे पहनना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। भारी सुरक्षा सूट, हेलमेट और कमर पर करीब 17 किलो वजनी ऑक्सीजन सिलेंडर। इसे पहनते ही शरीर का वजन अचानक 20 किलो बढ़ गया। जो वर्दी दूर से आकर्षक लगती है, वह असल में इन जवानों के लिए एक चलता-फिरता किला है, जिसे ढोते हुए उन्हें दौड़ना और जान बचानी होती है। इस भारी किट के साथ पहला कदम बढ़ाते ही एहसास हो गया कि अगले कुछ मिनट शारीरिक और मानसिक क्षमता की अंतिम परीक्षा होने वाली है। भारी पाइप के साथ दौड़ प्रतियोगिता का पहला पड़ाव फायर रेस्क्यू चैलेंज था। रिपोर्टर की पहली परीक्षा भारी फायर होज (पानी का मोटा पाइप) को कंधे पर उठाकर तय समय में दौड़ने की थी। यह पाइप देखने में सीधा लगता है, लेकिन कंधे पर आते ही यह असंतुलित और भारी हो जाता है। पसीने से भीगते हुए रिपोर्टर ने इसे उठाकर दौड़ने की कोशिश की और फिर उसे लपेटना शुरू किया। जरा सी चूक पाइप को उलझा सकती थी। असल हादसे में ऐसी देरी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। आग बुझाने के लिए काम में आने वाले पाइप को लेकर रिपोर्टर ने लगाई दौड़। आग बुझाने के लिए काम में आने वाले पाइप को लेकर रिपोर्टर ने लगाई दौड़। 80 किलो की डमी और संकरी टनल प्रैक्टिस का सबसे कठिन हिस्सा था ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’। रिपोर्टर को 80 किलो वजनी डमी (घायल व्यक्ति का प्रतीक) को कंधे पर लादकर सुरक्षित जगह पहुंचाना था। 20 किलो के खुद के किट और ऊपर से 80 किलो की डमी के साथ संकरी सुरंग (टनल) में प्रवेश करना किसी बुरे सपने जैसा था। अंधेरी और छोटी टनल में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालना कितना जानलेवा हो सकता है, यह खुद रिपोर्टर ने डमी को घसीटते हुए महसूस किया। सांसें फूल रही थी और दिल की धड़कनें तेज थीं, लेकिन बगल में खड़े फायर फाइटर्स इसी काम को पलक झपकते ही कर रहे थे। ऊंचाई का खौफ और मिशन टॉप अगला पड़ाव था ऊंची दीवार फांदना और ‘लैडर ड्रिल’ के जरिए ऊंचाई पर पहुंचना। भारी पाइप लाइन को थामकर लोहे की सीढ़ियों के सहारे चढ़ना संतुलन का सबसे बड़ा टेस्ट था। ऊंचाई पर जाकर हाइड्रेंट तकनीक का सटीक प्रदर्शन करना था। पसीने से पूरा सूट अंदर से भीग चुका था और हाथों की पकड़ ढीली पड़ रही थी, लेकिन जैसे-तैसे मिशन पूरा किया। जब रिपोर्टर ने घंटों की मशक्कत के बाद उस भारी किट को उतारा, तो शरीर पूरी तरह टूट चुका था। लेकिन उस थकान के बीच एक गहरी संतुष्टि थी कि उन अग्नि योद्धाओं के जीवन को करीब से समझा। उदयपुर के नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर बाबूलाल चौधरी ने बताया- इसका मुख्य उद्देश्य फायर फाइटर्स को मानसिक और शारीरिक रूप से अभेद्य बनाना है। उदयपुर में आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोट्‌र्स मीट के जरिए एक मजबूत राष्ट्रीय टीम तैयार हो रही है। उदयपुर में आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोट्‌र्स मीट के जरिए एक मजबूत राष्ट्रीय टीम तैयार हो रही है। टारगेट 2029 की तैयारी उदयपुर में हो रहा यह आयोजन केवल एक मेडल के लिए नहीं है। भारत साल 2029 में गुजरात में ‘वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स’ की मेजबानी करने जा रहा है। अब तक हमारे जवान व्यक्तिगत तौर पर अंतरराष्ट्रीय खेलों में जाते थे, लेकिन अब उदयपुर में इस मीट के जरिए एक मजबूत राष्ट्रीय टीम तैयार हो रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी, डीआरडीओ और विभिन्न राज्यों से आए 1547 जवान (फायर फाइटर्स) अब खुद को तराश रहे हैं, ताकि वे किसी भी कंडीशन में बेस्ट प्रैक्टिस और फुर्ती से किसी की जिंदगी बचा सकें। वीडियो – ताराचंद गवारिया, उदयपुर

उदयपुर इन दिनों केवल पर्यटकों की वजह से नहीं, बल्कि देशभर से आए उन जांबाजों की वजह से चर्चा में है जो आग की लपटों...

कांग्रेस-भाजपा विधायक आए आमने-सामने:मंत्री ने कामों की ​तुलना गहलोत सरकार से की तो हंगामा

16वीं विधानसभा के 5वें सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के साथ कार्यवाही शुरू हुई। दूसरे प्रश्न में ही हंगामे जैसी स्थिति हो गई। शून्यकाल में...

टोंक फाटक पुलिया के पास हादसा:दो पैग की खुमारी; सिविल इंजीनियर ने 100 की स्पीड से दौड़ाई कार, 5 वाहनों को मारी टक्कर, 2 युवक घायल

गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास टोंक फाटक पुलिया पर गुरुवार दोपहर करीब 12:52 बजे सिविल इंजीनियर ने शराब के नशे में 100 किमी प्रति...

जयपुर में बदमाशों ने कार रोककर युवक को लूटा:गाड़ी आगे लगाकर बीच सड़क पर रोका, मारपीट कर कैश और सामान छीना

जयपुर में कार सवार एक युवक को बदमाशों ने लूट लिया। गाड़ी आगे लगाकर बदमाशों ने कार सवार युवक को रोका। मारपीट कर हजारों रुपए...

जयपुर में 14 साल की लड़की से रेप:5 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो किडनैप कर ले गया पड़ोसी, आरोपी को झारखंड से पकड़ा

जयपुर में 14 साल की लड़की का किडनैप कर रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के 5 महीने की प्रेग्नेंट होने का पता...

जयपुर की पॉश कॉलोनी में बदमाशों ने मचाया आतंक, VIDEO:चार गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाश, कार में तोड़फोड़ कर घर पर किया पथराव

जयपुर की पॉश कॉलोनी में गुरुवार रात बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। गाली-गलौच कर कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बदमाश चार गाड़ियों सवार होकर आए...