Traffic Tail

जयपुर में मिली नवजात बच्ची:कपड़े में लपेट कर फेंका, कचरे के ढेर में थी पड़ी

जयपुर में शुक्रवार दोपहर एक नवजात बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई। कपड़े में लपेट कर मासूम को नाले के पास फेंका गया था। कचरे के ढेर में मिली नवजात को गणगौरी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। गलता गेट थाना पुलिस की ओर से वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ अज्ञात परिजनों की तलाश की जा रही है।

SHO (गलता गेट) धर्म सिंह ने बताया- गंगापोल इलाके में कचरे के ढेर में नवजात बच्ची पड़ी हुई मिली। दोपहर करीब 3:45 बजे गंगापोल पुलिया के नीचे नाले के पास बच्ची को फेंका गया था। कचरा उठाने आए लोगों ने कचरे ढेर में कपड़े में नवजात बच्ची पड़ी दिखाई दी। नवजात बच्ची के कचरे के ढेर में फेंकने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। गलतागेट थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर इलाज के लिए गणगौरी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। पुलिस का कहना है कि नवजात का जन्म एक दिन पहले होना माना जा रहा है। दिन के उजाले में ही नवजात को कपड़े में लपेटकर कचरे में फेंका गया है। वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला जा रहा है। पुलिस की ओर से अज्ञात परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179