Traffic Tail

उदयपुर में डोडा चूरा से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी:95 किलो गांजा पकड़ा; तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगह की कार्रवाई

उदयपुर के तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों कार्रवाई करते हुए 95 किलो 370 ग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। दूसरी कार्रवाई में 4.5 किलोग्राम अवैध चरस की तस्करी मामले में काम ली गई कार को जब्त कर कार मालिक को गिरफ्तार किया है और तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने डोडा चूरा से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

तीन थानों की पुलिस ने जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई की है।

पहली कार्रवाई में कोटड़ा थाना पुलिस ने 95 किलो 370 ग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि थाना सर्कल के गांव गुजराई में आरोपी सोवन पिता रेशमा को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे जांच जारी है।

दूसरी कार्रवाई में हाथीपोल थाना पुलिस ने 4.5 किलोग्राम अवैध चरस की तस्करी मामले में काम ली गई कार के मालिक को गिरफ्तार किया है। जब्तशुदा कार बिना रजिस्ट्रेशन की थी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घटना को अंजाम दिया था।

घटना के वक्त ड्राइवर राजकुमार मौके से फरार हो गया था। वास्तविक मालिक का पता नहीं लगा था। मामले में पुलिस ने शोरूम का पता कर मालिक की जानकारी ली गई। जिसके बाद आरोपी कार मालिक भंवर सिंह पिता महेन्द्र सिंह निवासी रावजी का हाटा को गिरफ्तार किया।

तीसरी कार्रवाई करते हुए खेरोदा थाना पुलिस ने मेनपुरिया गांव से डोडा-चूरा से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इसमें 113.505 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। ट्रैक्टर पवन पिता कालु निवासी मेनपुरिया के नाम रजिस्ट्रेशन होना पाया गया। जिसकी तलाश जारी है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179