दूदू पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मौजमाबाद सड़क मार्ग पर गश्त के दौरान हुई।
गश्त के दौरान पकड़ा
थाना प्रभारी मुकेश कुमार खारड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजमाबाद सड़क मार्ग पर सुरा भैरू मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की गई। आरोपी की पहचान रतन बावरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहां से लाया था और उसका उद्देश्य क्या था।






