Traffic Tail

जयपुर में 27 तस्करों को गिरफ्तार कर नशा किया जब्त:गांजा, अफीम, चरस, स्मैक और एमडी पकड़ी; 1 महीने में 23 मामले दर्ज

जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम ने जनवरी महीने में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत एनडीपीएस एक्ट में 23 मामले दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से लगभग 80 लाख रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। शहर में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 1 जनवरी से 29 जनवरी तक अभियान चलाया गया।

सीएसटी टीम ने लगातार निगरानी, आसूचना तंत्र और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए नशा तस्करों और अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर कई तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

जब्त नशे की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपए स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान पुलिस ने 31 किलो 930 ग्राम 61 मिलीग्राम गांजा, 133 ग्राम अफीम, 879 ग्राम चरस, 245.38 ग्राम स्मैक और 121.05 ग्राम एमडी बरामद की है।

इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।

‘ऑपरेशन आग’ में 9 आरोपी गिरफ्तार राहुल प्रकाश ने बताया कि इसी क्रम में “ऑपरेशन आग” के तहत पुलिस ने 5 मामले दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं वाहन चोरी के मामलों में भी 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों से शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि नशा तस्करी, संगठित अपराध और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकें।

संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179