Traffic Tail

राजस्थान को कृषि नवाचार और एग्रीटेक निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में राजस्थान सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत 26 अप्रैल को बेंगलुरु में रोडशो

 

कृषि, एग्रीटेक, निवेश और साझेदारी के अवसरों पर होगा मंथन

 

हिंद रफ्तार,जयपुर

राजस्थान को कृषि नवाचार और एग्रीटेक निवेश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में राजस्थान सरकार एक और महत्वपूर्ण कदमउठाने जा रही है। इसी क्रम में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत 26 अप्रैल रविवार को बेंगलुरु में रोडशो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा किया जा रहा है।

यह रोडशो देश के प्रमुख टेक और स्टार्टअप हब बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य एग्रीटेक क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना, तकनीकी साझेदारियों को बढ़ावा देना तथा राजस्थान की कृषि क्षमताओं और नीतिगत प्रोत्साहनों को उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत करना है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राजस्थान के कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ किरोड़ी लाल उपस्थित रहेंगे। वे राज्य में कृषि और एग्रीटेक क्षेत्र के विकास, निवेश-अनुकूल वातावरण और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार साझा करेंगे।

 

इसके पूर्व ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ की शृंखला की शुरुआत जयपुर में आयोजित कर्टेन रेज़र कार्यक्रम से हुई थी, जिसके बाद नई दिल्ली में भी सफलतापूर्वक रोडशो आयोजित किया गया। अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बेंगलुरु में यह रोडशो आयोजित किया जा रहा है, जिससे देश के प्रमुख निवेश और टेक हब्स में ग्राम–2026 के लिए व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

 

रोडशो के दौरान निवेशकों, एग्रीटेक कंपनियों, स्टार्टअप्स और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद स्थापित कर संभावित सहयोग और साझेदारी के नए आयामों को तलाशा जाएगा। यह आयोजन ‘ग्राम–2026’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राज्य को एग्रीटेक निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179