Traffic Tail

अस्पतालों की OPD में बढ़ रहे TB के मरीज:डॉक्टर बोले 15 दिन से अधिक की खांसी तो दिखाएं, हार्ट में भी हो सकता है खतरा

शहर के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। KN चेस्ट एंड टीबी हॉस्पिटल में पूरे संभाग से मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. CR चौधरी ने भास्कर को बताया कि टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। इससे बचने के लिए जागरूक रहें, और लक्षण दिखते ही सरकारी अस्पताल पहुंचें।

उन्होंने बताया टीबी के शुरुआती लक्षण बुखार के साथ लगातार खांसी है, जो सामान्य सर्दी-जुकाम जैसा लग सकता है। डॉ. चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर घर के किसी सदस्य को 15 दिन से ज्यादा खांसी, सीने में दर्द, वजन घटना, रात में पसीना आना या थकान हो, तो तुरंत जांच करवाएं।

डॉक्टर चौधरी ने TB से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
डॉक्टर चौधरी ने TB से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

हार्ट में भी हो सकती है टीबी

चौधरी ने बताया कि TB मुख्यतः फेफड़े को होती है हार्ट की पेरिकार्डियम झिल्ली में टीबी काफी कॉमन होती है। उसमें हार्ट के चारों तरफ की झिल्ली में पानी भर जाता है जिसकी वजह से कई बार पता नहीं चलने से यह गंभीर समस्या हो जाती है। इसके चलते पेट में सूजन आना, पांव में सूजन आने की समस्या शुरू होती है। वहीं फेफड़ों की टीबी में खांसी में बलगम या खून आना, सांस फूलना जैसी समस्या होती है। इसके अलावा टीबी बच्चेदानी, ब्रेन, स्पाइन, आंखें, किडनी में भी हो सकती है।

जैसे ही इसका पता चले सरकारी हॉस्पिटल में दिखाएं। आजकल सभी सरकारी हॉस्पिटलों में निशुल्क इलाज उपलब्ध है। यहां फेफड़े, हार्ट, ब्रेन, स्पाइन, किडनी समेत हर प्रकार की टीबी का इलाज होता है। इसलिए टीबी से घबराएं नहीं, क्योंकि इसका इलाज संभव है।

उन्होंने बताया कि TB एक संक्रामक रोग है। यदि कोई इस मरीज के संपर्क में आता है तो उसे भी होने का खतरा रहता है। इसके लिए मुंह पर मास्क रखें। संक्रमित व्यक्ति के पास हैं तो मुंह ढककर रखें। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतें। टीबी से बिल्कुल घबराएं नहीं इसका सत प्रतिशत इलाज है। अवेयर रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179