Traffic Tail

जोधपुर में तेज आवाज निकालने वाली 40 बुलेट सीज:साइलैंसर को बदलकर तोड़ रहे नियम, रुकवाकर चैक की जा रही मोटरसाइकिल

जोधपुर में बुलेट को मोडिफाई करवाकर नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में ADCP शालिनी राज की टीम ने 40 मोडिफाई बुलेट साइलैंसर जब्त किए। कार्रवाई में ASI शिवलाल की भी भूमिका रही।

दरअसल, शहर में नियम तोड़कर बुलेट चलाने वाले लोग साइलेंसर को मोडिफाई करवाकर तेज आवाज निकालते हैं। इसके चलते आम वाहन चालकों को असुविधा होती है। ऐसे में पुलिस की ओर से इन बुलेट चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर बुलेट वाहन चालकों को रुकवाकर उनके वाहनों को चैक करवाया जा रहा है। इसके मोडिफाई पाए जाने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बीती रात से लेकर आज शाम तक पुलिस ने 40 मोडिफाई बुलेट को जब्त किया।

एडीसीपी शालिनी राज ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा- वो यातायात नियमों की पालना करें। नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179