Traffic Tail

मां ने बेटे-बेटी के गले में कील घोंपकर मारा था:बच्चों के साथ रील बनाने का था शौक, पड़ोसी पहुंचे तो गला पकड़कर तड़प रही थी

कैंसर से परेशान मां ने अपने जिगर के टुकड़ों की टेंट गाड़ने वाली नुकीली कील (सरिए) से गले पर वार कर जान ले ली। वह तब तक कील घोंपती रही, जब तक दोनों बच्चों ने दम नहीं तोड़ दिया।

दोनों को मारकर पति को कॉल किया और खुद भी जहर खा लिया। पड़ोसी जैसे-तैसे छत के रास्ते से होते हुए घर में दाखिल हुए तो फर्श पर खून बिखरा था। बेटी-बेटे के शव के पास मां अपना गला पकड़ कर तड़प रही थी।

घटना रविवार सुबह मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में हुई। मानपुरा निवासी संजू देवी (35) को बेटी नेहा (12) और बेटे भैरू (7) के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का शौक था। संजू का इंस्टाग्राम अकाउंट नेहा और भैरू के वीडियो से भरा पड़ा है।

उसने 21 दिन पहले भैरू का वीडियो भी डाला था। एक वीडियो में भैरू मां संजू देवी के साथ डांस करता नजर आ रहा है। संजू ने नेहा की फोटो लगाकर पोस्ट भी की थी। इसमें गाना था- ‘खुद से ज्यादा प्यार है, तुमसे कैसे मैं बताऊं।’

वहीं एक और वीडियो डाला, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक था- पापा की है लाड़ली, मां की है दुलारी…।

इस घटना के बाद परिजन भी हैरान हैं कि बच्चों नेहा और भैरू को इतना प्यार करने वाली मां संजू ने बेरहमी से उन्हें क्यों मार डाला?

यह टेंट गाड़ने वाली कील है। इस कील से ही संजू ने अपने दोनों बच्चों को मार डाला।
यह टेंट गाड़ने वाली कील है। इस कील से ही संजू ने अपने दोनों बच्चों को मार डाला।

पहले पढ़िए क्या है पूरा मामला दरअसल, रविवार सुबह 9:30 बजे संजू देवी ने पति राजू तेली को कॉल कर कहा- मैंने दोनों बच्चों को मार दिया है। अब खुद भी जहर खाकर सुसाइड कर रही हूं।

यह सुनकर राजू चौंक गया। उसने तुरंत पड़ोसियों को फोन कर घर पर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी पहुंचे तो घर का दृश्य देखकर अंदर तक हिल गए।

बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। संजू दोनों बच्चों के पास पड़ी तड़प रही थी। संजू को तुरंत मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया। संजू का भीलवाड़ा में इलाज जारी है।

चचेरा भाई बोला- संजू समझदार थी, ऐसा क्यों किया संजू के चचेरे भाई नारायण तेली ने बताया- संजू मेरे चाचा की बेटी है। हमें घटना की सूचना मिली थी और संजू को मांडलगढ़ अस्पताल से भीलवाड़ा में रेफर किया गया था। हमें नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया? अभी उसे होश नहीं आया है। यहां इलाज के बाद से वह बेहोश है। डॉक्टरों ने उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उसे होश आएगा, तब ही वह बता पाएगी कि उसने ऐसा क्यों किया?

संजू समझदार है। उसने क्यों और कैसे अपने बच्चों को मारा? वह अपने दोनों बच्चों को बहुत प्यार भी करती थी। पुलिस जांच करेगी, तभी कुछ सामने आ पाएगा। घर-परिवार में सब कुछ सही था। किसी की तरफ से कोई समस्या नहीं थी। संजू पिछले कुछ टाइम से बीमार थी, उसे कैंसर भी हो गया था। उसको लेकर परेशान जरूर रहती थी, लेकिन अपने बच्चों को मार देगी, ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था।

वह सुख-दुख साझा करती थी, सोचा नहीं था ऐसा कर देगी संजू की बड़ी बहन सुनीता का कहना है कि संजू मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक थी। कुछ बीमारियों से जरूर परेशान हो गई थी। उसकी बच्चेदानी का भी ऑपरेशन कराना था और उसे कैंसर भी था। उसने अपने दोनों बच्चों को कैसे मार दिया, यह हमारी समझ से भी बाहर है। परिवार की सुख-दुख की बातें मुझसे करती थी। लेकिन एकदम से अपने बच्चों को इस तरह से मार देगी, यह मैंने कभी सोचा भी नहीं था।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो संजू देवी ने शेयर किया था। इसमें वह बेटे भैरू के साथ डांस करती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो संजू देवी ने शेयर किया था। इसमें वह बेटे भैरू के साथ डांस करती नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर बच्चों संग बनाती थी वीडियो 22 दिसंबर 2025 को संजू ने इंस्टा पर एक वीडियो डाला था। इसमें भैरू खेलता नजर आ रहा है। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह मां संजू के साथ डांस करता नजर आ रहा है।

संजू को बेटी नेहा को तैयार करने का बहुत शौक था। वह उसे सजा कर उसके वीडियो इंस्टाग्राम पर डालती थी। सितंबर 2025 में एक शादी में उसने बेटी नेहा को गुड़िया की तरह सजाया था। बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ उसके डांस का वीडियो भी बनाया था।

पूरा मोहल्ला इस घटना से चकित है। अपने बच्चों को इतना प्यार करने वाली संजू उनकी हत्या कैसे कर सकती है?

मां संजू देवी ने सोशल मीडिया पर नेहा का वीडियो शेयर किया था। इसके साथ लगाए गए गाने के बोल थे- 'पापा की लाड़ली, मां की दुलारी'।
मां संजू देवी ने सोशल मीडिया पर नेहा का वीडियो शेयर किया था। इसके साथ लगाए गए गाने के बोल थे- ‘पापा की लाड़ली, मां की दुलारी’।

देखिए, घटना की PHOTOS…

परिजनों ने घर में दोनों बच्चों की खून से लथपथ लाशें देखी तो वे बदहवास हो गए। रोने-चीखने लगे।
परिजनों ने घर में दोनों बच्चों की खून से लथपथ लाशें देखी तो वे बदहवास हो गए। रोने-चीखने लगे।
छत के रास्ते से जब पड़ोसी घर में पहुंचे तो बच्चों की लाश के पास संजू देवी खुद का गला पकड़ कर तड़प रही थी।
छत के रास्ते से जब पड़ोसी घर में पहुंचे तो बच्चों की लाश के पास संजू देवी खुद का गला पकड़ कर तड़प रही थी।
संजू देवी भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। उसका यहां इलाज किया जा रहा है।
संजू देवी भीलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। उसका यहां इलाज किया जा रहा है।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179