Traffic Tail

अजमेर में MBBS स्टूडेंट का मोबाइल छीना:बाइक सवार दो बदमाश लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

बाइक सवार दो बदमाश बुधवार को दिन दहाड़े सुभाष उद्यान के निकट एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा से मोबाइल लूट ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात’ की शिकार जयपुर निवासी वन्दना मोहनपुरिया हुई है, जो जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में एबीबीएस की छात्रा है।

करीब 35 हजार का था मोबाइल

वंदना ने बताया-वह आज छात्राओं के साथ पैदल कालाबाग से होते हुए चूड़ी बाजार जा रही थीं। उस दौरान वह वीडियो कॉल पर बात करते हुए चल रही थीं। जब वह छोटे धड़े की नसियां से थोड़ा पहले थी तो अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए। जिसमें पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ पर झपट्टा मार हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल करीब 35 हजार कीमत का था।

बाइक पर नहीं थी नंबर प्लेट

वंदना ने बताया कि उसने घटना के बाद शोर भी मचाया। लेकिन जब तक कोई उसकी मदद के लिए आता तब तक बाइकर्स दूर निकल गए थे। बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस को भी शिकायत दी है। मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों का फुटेज भी दिखाई दिया है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध दो बदमाश।
सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध दो बदमाश।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179