Traffic Tail

तस्करों ने कार्टन में ठूंस-ठूंसकर भरे 42 सफेद कबूतर:उड़ न पाएं, इसलिए पंख काटे; दौड़-फाइट के लिए जयपुर से लेकर जा रहे थे

जयपुर में तस्कर कार्टन में सफेद कबूतरों को ठूंस-ठूंस कर भरकर ले जा रहे थे। कबूतरों को दौड़ और फाइट के लिए मकराना (डीडवाना-कुचामन) ले जाया जा रहा था। कबूतरों को पंख काटे हुए थे।

पुलिस ने मामले में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 कार्टन में भरे 42 कबूतरों को आजाद करवाया गया। मामला विधायकपुरी थाना इलाके का शनिवार शाम का है।

डीसीपी (साउथ) राजर्षिराज ने बताया- मामले में आरोपी मकराना निवासी सरफराज खान (20), मोहम्मद जुनैद (20) और मोहम्मद सोनू (22) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पहले देखिए PHOTOS…

तस्करों ने 2 कार्टून में 42 सफेद कबूतर भर रखे थे।
तस्करों ने 2 कार्टून में 42 सफेद कबूतर भर रखे थे।
कबूतरों को दौड़ और फाइट के लिए मकराना लेकर जा रहे थे।
कबूतरों को दौड़ और फाइट के लिए मकराना लेकर जा रहे थे।
जयपुर पुलिस ने तस्करों को पकड़कर कबूतरों को आजाद करवाया।
जयपुर पुलिस ने तस्करों को पकड़कर कबूतरों को आजाद करवाया।

कबूतर उड़ न सकें, इसलिए काटे पंख

डीसीपी (साउथ) राजर्षिराज ने बताया- शनिवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एमआई रोड पर जमीदारा ट्रेवल्स के सामने तीन लड़के खड़े हैं। उनके पास 2 कार्टन हैं, जिनमें से पक्षियों के फड़फड़ाने जैसी तेज आवाज आ रही है।

विधायकपुरी थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़कर कार्टन की तलाशी ली। तलाशी में दोनों कार्टन के अंदर ठूंस-ठूंस कर भरे 42 सफेद कबूतर मिले।

पुलिस ने कबूतरों को आजाद करवाकर तीनों तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कबूतरों की दौड़ और फाइट के लिए उन्हें मकराना लेकर जा रहे थे। कबूतर उड़ न सकें, इसलिए उनके पंख काटे हुए थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More