Traffic Tail

आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट बंक नहीं कर सकेंगे क्लास:बच्चा क्लास अटैंड कर रहा या नहीं, माता-पिता को भी ऑनलाइन चलेगा पता

जोधपुर की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट अब क्लास बंक नहीं सकेंगे। यहां एक ऐसे सॉफ्टवेयर को डेवलप किया जा रहा है, जिससे बच्चों की क्लास में ऑनलाइन अटेंडेंस का ब्यौरा होगा। स्टूडेंट क्लास में आया या नहीं उसका मैसेज भी पेरेंट्स के पास पहुंच जाएगा।

इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल ने दी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में शिक्षण-प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शोध कार्यों को बढ़ावा देने और हॉस्पिटल में सर्विस बेहतर करने को लेकर प्रयास शुरू किए गए हैं।

पेरेंट्स को अपने बच्चों की अटेंडेंस की मिलेगी जानकारी

कुलपति ने बताया कि यूनिवर्सिटी में रेगुलर क्लास लगे, इसके लिए हमने खास फोकस किया है। रेगुलर क्लास लगे ओर स्टूडेंट को प्रैक्टिकल के साथ थ्योरी नॉलेज मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में यूनिवर्सिटी में अटेंडेंस को लेकर एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया है, जिसमें UG स्तर के स्टूडेंट की उपस्थिति को मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे पेरेंट्स को भी ये पता रहेगा कि उनका बेटा या बेटी क्लास अटैंड कर रहा है या नहीं।

कई बार स्टूडेंट क्लास में नहीं आते हैं जबकि पेरेंट्स ये सोचते हैं कि उनके बच्चे कॉलेज में पढ़ने के लिए गए हैं। इस प्रयोग से क्लास में अनुपस्थित रहने वाले स्टूडेंट की संख्या भी कम होगी। पेरेंट्स को भी पता रहेगा कि स्टूडेंट क्लास में है या नहीं। वहीं यूनिवर्सिटी में भी शिक्षण व्यवस्थाएं बेहतर हो सकेंगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179