Traffic Tail

जयपुर में ATM बूथ से कैश चोरी की कोशिश-VIDEO:मशीन के सेफ कवर को तोड़ा, कपड़ों में छिपाकर लाया था औजार

जयपुर के एक बदमाश ने ATM बूथ से कैश चोरी करने का प्रयास किया। बूथ में घुसा बदमाश अपने कपड़ों में औजार छिपाकर लाया था। बदमाश ने मशीन का सेफ कवर तोड़कर कैश चोरी का प्रयास किया। ATM बूथ में लगे CCTV फुटेज में बदमाश की करतूत कैद हो गई।

मामला रविवार सुबह सिविल लाइंस में एक मॉल स्थित केनरा बैंक का है। सदर थाना पुलिस में बैंक मैनेजर ने बुधवार को मामला दर्ज कराया है। फुटेज के आधार पर बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

मशीन के ऊपरी शटर को तोड़ा, नहीं निकाल पाया कैश ASI हवा सिंह ने बताया- करणी विहार निवासी अर्चना (51) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया वह सिविल लाइंस के ऑर्बिट मॉल स्थित केनरा बैंक ब्रांच की मैनेजर है। बैंक के बाहर ही ATM बूथ लगा है। रविवार को छुट्टी होने के कारण बैंक बंद था। सुबह करीब 8:45 बजे एक बदमाश ATM बूथ में अंदर घुसा।

बदमाश ने कैश निकालने के बहाने ATM से छेड़छाड़ की। अपने कपड़ों में छिपाकर लेकर आए औजार से मशीन के सेफ कवर को तोड़ डाला। मशीन के ऊपरी शटर को तोड़ने के बाद भी कैश नहीं निकाल पाया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

पहले देखें PHOTOS, बदमाश ने कैसे किया एटीएम तोड़ने का प्रयास

एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी में बदमाश नजर आ रहा है।
एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी में बदमाश नजर आ रहा है।
एटीएम बूथ के अंदर बदमाश ने पहले रुपए निकालने का नाटक किया।
एटीएम बूथ के अंदर बदमाश ने पहले रुपए निकालने का नाटक किया।
बाद में उसने जेब से औजार निकाला और एटीएम बूथ को खोलने का प्रयास किया।
बाद में उसने जेब से औजार निकाला और एटीएम बूथ को खोलने का प्रयास किया।
काफी कोशिश के बाद भी बदमाश सफल नहीं हुआ तो चला गया।
काफी कोशिश के बाद भी बदमाश सफल नहीं हुआ तो चला गया।

CCTV फुटेज में बदमाश की करतूत हुई कैद ​​​ मैनेजर अर्चना ने बताया- सोमवार सुबह बैंक आने पर ATM में तोड़फोड़ कर कैश चोरी की कोशिश का पता चला। सदर थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। ATM बूथ में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर बदमाश की करतूत दिखी। सदर थाने में फुटेज के आधार पर बुधवार शाम को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179