Traffic Tail

भीलवाड़ा में हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत:दोनों ड्राइवर घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर-शाहपुरा रोड पर स्वस्ति धाम के पास मंगलवार सुबह 8 घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर हादसे के बाद हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और लोग जमा हो गए। सूचना पर जहाजपुर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम तुरंत पहुंची। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह डैमेज हुए।
हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह डैमेज हुए।

गंभीर घायलों को रेफर किया

मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने भारत पुत्र पप्पू सिंह और फिरोज पुत्र तारीख मोहम्मद, निवासी उत्तर प्रदेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भीलवाड़ा रेफर किया गया।

ट्रकों को हटाकर यातायात सुचारु

हादसे के बाद हाईवे पर फंसी ट्रकों को क्रेन की मदद से सड़क से हटा दिया गया। पुलिस ने बताया कि कम विजिबिलिटी के कारण यह दुर्घटना हुई है और आगे जांच जारी है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर ट्रैफिक क्लियर करवाया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर ट्रैफिक क्लियर करवाया।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179