Traffic Tail

14 साल की लड़की घर से रुपए लेकर गायब हुई:परिवार ने तीन लड़कों पर जताया किडनैपिंग का शक

सीकर में 14 साल की नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। परिवार ने तीन लड़कों के खिलाफ किडनैपिंग का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

14 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह मूल रूप से टोंक जिले के रहने वाले हैं। अभी पूरा परिवार काम के सिलसिले में सीकर में ही रह रहा है। 14 साल की बेटी भी यहीं पर उनके साथ रहती है।

जो 13 जनवरी की सुबह 7 बजे से लापता है। परिवार ने जब अपने स्तर पर पता किया तो सामने आया कि एक लड़का और उसके दो साथी नाबालिग लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गए। परिवार ने तीनों लड़कों पर किडनैपिंग का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवार के अनुसार लड़की घर से 10 हजार रुपए भी लेकर चली गई। लड़की ने चांदी के जेवरात भी पहने हुए थे।

फिलहाल पुलिस ने किडनैपिंग सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। पुलिस नामजद लड़कों के मोबाइल नंबर के आधार पर नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179