Traffic Tail

पुलिस ने बरामद किए 29 लाख के मोबाइल:105 मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए, CEIR पोर्टल की मदद से ढूंढा

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट कार्यालय में बुधवार को अलग ही माहौल देखने को मिला। महीनों से अपने गुमशुदा मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके परिवादी आज जब पुलिस कार्यालय पहुंचे, तो उनके चेहरों पर खुशी झलक रही थी। इसकी वजह थी साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई, जिसके तहत 105 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे ने की कार्रवाई शुरू की गई।।

साइबर सेल जोधपुर पश्चिम एवं जिला जोधपुर पश्चिम पुलिस की टीमों ने संचार साथी (CEIR) पोर्टल की मदद से विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में तकनीकी ट्रेसिंग कर मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपए बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश तथा पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा के सुपरविजन में की गई। साइबर सेल और पश्चिम जिला के विभिन्न पुलिस थानों की समन्वित टीमों ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों को ब्लॉक/ट्रेस कर उन्हें सुरक्षित बरामद किया।

मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराएं पीड़ित

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम ने आमजन से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या पुलिस वेब पोर्टल पर मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराएं, इसके बाद CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं। मोबाइल मिलने पर उसी पोर्टल से अन-ब्लॉक कर पुनः उपयोग किया जा सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई में साइबर सेल जोधपुर पश्चिम तथा जिला जोधपुर पश्चिम के सभी संबंधित पुलिस थानों की टीमों की अहम भूमिका रही।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179