Traffic Tail

राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस आज:सीएम भजनलाल राजस्थान सरकार की AI/ML पॉलिसी लॉन्च करेंगे

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के आखिरी दिन मंगलवार को राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम “AI- सबकी पहुंच में, सबके लिए” रखी गई है। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कॉन्फ्रेंस में राजस्थान सरकार की AI/ML पॉलिसी 2026 को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। इसमें AI आधारित नए पब्लिक प्लेटफॉर्म, उद्योगों को AI अपनाने के लिए दिए जाने वाले विशेष प्रोत्साहन और सरकारी सेवाओं में AI के अधिक इस्तेमाल से जुड़े बिंदुओं को रखा जाएगा। सरकार का फोकस यह रहेगा कि आम लोगों तक AI आधारित सेवाएं आसान और सुलभ तरीके से पहुंच सकें।

कार्यक्रम में स्कूल, IT और विश्वविद्यालयों में AI एजुकेशन को बढ़ावा देने की रणनीति भी सामने रखी जाएगी। इसके तहत अगले चरण में 50,000 से ज्यादा युवाओं और 20,000 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों को AI से जुड़ा प्रशिक्षण देने की योजना है। इसके अलावा बूटकैंप, हैकेथॉन और इनोवेशन चैलेंज जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए AI इनोवेशन को आगे बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। कॉन्फ्रेंस में नीति निर्धारक, टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स, स्टार्टअप्स और स्टूडेंट्स की भागीदारी रहेगी, जहां राजस्थान में AI इकोसिस्टम को मजबूत करने को लेकर विचार साझा किए जाएंगे।

इसके साथ ही राजस्थान में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हो रहे एआई हैकाथॉन का समापन होगा। 36 घंटे अनवरत चलने वाले हैकाथॉन में राजस्थान के स्टार्टअप्स के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिक भी सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के अंतर्गत हो रहे एआई हैकाथॉन में 400 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इनमें स्टार्ट-अप्स से 30 टीमें एवं 120 प्रतिभागी तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से 70 टीमें एवं 280 प्रतिभागी शामिल हैं। हैकाथॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रथम पुरस्कार 1.50 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये की घोषणा की जाएगी, जिससे नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179