Traffic Tail

राजस्थान में वनपाल के 259 पदों पर होगी भर्ती:लिखित और फिजिकल टेस्ट से होगा सिलेक्शन, जानिए- कब से कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वनपाल के 259 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें 213 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 46 अनुसूचित क्षेत्र में होंगे।

इसके लिए 12वीं पास कर चुके युवा कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 6 जनवरी से 4 फरवरी तक किए जा सकते हैं।

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवार का सिलेक्शन किया जाएगा ।

भर्ती के लिए योग्यता और आयु भर्ती प्रक्रिया में CET पास कर चुके अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 40 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179