Traffic Tail

शॉर्टसर्किट से कार में लगी आग, ड्राइवर घायल:गोवंश से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी; दमकल ने पाया काबू

अजमेर के नसीराबाद घाटी के पास रविवार देर रात एक कार गोवंश से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते वाहन में आग लग गई। कार चालक घायल हो गया। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायल को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे के बाद जली कार।
हादसे के बाद जली कार।

केसर गंज निवासी हिमांशु गर्ग की कार के सामने अचानक गोवंश आ गया।जिससे टकरा कर कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। इसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में हिमांशु गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हिमांशु को बाहर निकाला और जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे के बाद कार में लगी आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई। सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान नसीराबाद घाटी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया और जली हुई कार को हटवाकर रास्ते को सुचारु कराया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179