Traffic Tail

अलवर शहर को मिली आश्रय स्थल, सामुदायिक भवन एवं मॉर्डन सुलभ कॉम्पलेक्स की सौगात 

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरूवार को अलवर नगर निगम द्वारा करीब 1 करोड रूपये की लागत से निर्मित आश्रय स्थल और सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।
मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अलवर को विशेष तरजीह देते हुए दोनों बजटों में जिले को विकास की सौगातें दी गई,जिनमें राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में जिले में रामजल सेतु लिंक परियोजना से जोडने के कार्यों सहित सिलीसेढ पेयजल परियोजना, नटनी का बारा वियर से जयसमंद बांध तक नहर का उन्नयन कार्य,भाखेडा एनीकट निर्माण,बायोलॉजिकल पार्क, विज्ञान केंद्र,डिजिटल प्लेटेनेरियम, अखैपुरा पुलिस थाना,अलवर शहर के हनुमान सर्किल व थानागाजी में बस स्टैण्ड निर्माण कार्य नगर वन व मातृवन, गुरूनानक वाटिका,नमोवन,कन्या महाविद्यालय,महिला पॉलोटेक्निक कॉलेज,बालिका सैनिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय जैसी अनेकों सौगाते शामिल हैं।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलकर सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179