Traffic Tail

जयपुर में फिल्मी स्टाइल में बिजनेसमैन से लूट:स्कॉर्पियो में आए हथियारों से लैस बदमाश, टक्कर मार रोका; कार-कैश लूटकर भागे

जयपुर में फिल्मी स्टाइल में एक बिजनेसमैन से लूट का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो में आए हथियारों से लैस बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। टक्कर मारने के बाद आगे लगाकर बिजनेसमैन की कार रोकी। लाठी-डंडे से हमला कर कार और 1 लाख रुपए कैश लूट ले गए। मानसरोवर थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश कर रही है।

एसआई दिनेश चन्द ने बताया- करधनी के हाथोज निवासी महेन्द्र सिंह (43) से लूट की वारदात हुई। मालवीय नगर में उनका गणगौर नाम से बार है। 15 दिसम्बर की रात करीब 11:15 बजे वह बार से फ्री हुए थे। अपनी वर्ना कार में बार का कैश 1 लाख रुपए लेकर दोस्त लोकेंद्र सिंह के साथ घर जाने के लिए निकले। रात करीब 12:15 बजे गुर्जर की थड़ी पर अंडरपास के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने डीपर दिए।

कार साइड करने पर भी स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मारी। उसके बाद स्लो कर स्कॉर्पियों से उनका पीछा करने लगे। आतिश मार्केट के गेट नंबर-1 पर पहुंचने पर स्कॉर्पियो को कार के आगे लगाकर रोक लिया। स्कॉर्पियों में सवार चार-पांच लड़के लाठी-डंडे लेकर उतरे। बदमाशों ने डंडे से उनकी कार का पिछला शीशा तोड़ दिया।

कार में रखा था 1 लाख कैश अचानक फिल्मी स्टाइल में हमला होने पर बचने के लिए बिजनेसमैन महेन्द्र व उनका दोस्त लोकेंद्र कार से नीचे उतर गए। बदमाशों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला किया तो दूर हटकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसी दौरान उनकी वर्ना को लूट कर बदमाश स्कॉर्पियो के साथ ले गए।

लूटी गई कार में एक दूसरी कार की चाबी व 1 लाख रुपए कैश रखा था। लूट की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। मानसरोवर थाना पुलिस ने पीड़ित बिजनेसमैन की शिकायत पर FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179