Traffic Tail

जयपुर–दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट तीसरे दिन भी रद्द:पैसेंजर नाराज; कोहरे के कारण चंडीगढ़-देहरादून की 5 इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

जयपुर से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से जयपुर आने वाले पैसेंजर की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। एयर इंडिया एयरलाइंस ने लगातार तीसरे दिन अपनी जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर फ्लाइट को रद्द करने का फैसला किया है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर को परेशान होना पड़ रहा है।

वहीं चंडीगढ़ और देहरादून में मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो एयरलाइंस की 5 फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई है।

दरअसल, एयर इंडिया दिल्ली से सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर जयपुर आने वाली फ्लाइट AI – 1767 को भी आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI – 1834 को भी लास्ट मूवमेंट पर कैंसिल कर दिया गया।

एयर इंडिया की दिल्ली-जयपुर और जयपुर-दिल्ली फ्लाइट रद्द

एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को ऑपरेशनल कारणों से उड़ान नहीं भरने दी गई, जबकि जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट विमान की कमी के चलते रद्द करनी पड़ी। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार और गुरुवार को भी एयर इंडिया ने जयपुर – दिल्ली और दिल्ली – जयपुर दोनों फ्लाइट को रद्द किया था।

घने कोहरे के कारण 5 फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट

उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। बेहद खराब विजिबिलिटी की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से चलते शनिवार को कुल 5 फ्लाइट्स को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है।

एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, उत्तर भारत के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग संभव नहीं होने के चलते पायलट ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करने का फैसला किया है।

जिसके तहत अब तक इंडिगो एयरलाइंस की 5 फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट होकर पहुंची है। इनमें तीन फ्लाइट चंडीगढ़, जबकि दो फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली थी। लेकिन खराब मौसम और कोहरे के कारण आखरी वक्त पर फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179