Traffic Tail

पाली पुलिस ने 1 दिन में पकड़े 139 आरोपी:लंबे समय से फरार थे, 84 टीमों ने 373 ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा

पाली पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एरिया डोमिनेशन की बड़ी कार्रवाई की। 84 टीमों ने 373 ठिकानों पर दबिश देकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 139 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी कोर्ट से मफरूर थे और इनके खिलाफ वारंट जारी हो चुके थे।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अलसुबह एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की गई। इस अभियान में जिलेभर में एक साथ दबिश देकर अपराधियों को पकड़ने की रणनीति अपनाई गई।

84 टीमों में 334 पुलिसकर्मी रहे शामिल

पाली मुख्यालय एएसपी विपिन शर्मा और बाली एएसपी चैनसिंह महेचा के नेतृत्व में सभी एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।

कुल 84 टीमों में 334 पुलिसकर्मियों ने 373 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

SP आदर्श सिधु ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे गंभीर मामलों में वांछित थे।

ये आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और कोर्ट द्वारा इनके खिलाफ वारंट जारी किए जा चुके थे।

जेतपुर थाना पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपी।
जेतपुर थाना पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपी।

लोकल और स्पेशल एक्ट में भी कार्रवाई

एरिया डोमिनेशन की इस कार्रवाई के दौरान लोकल और स्पेशल एक्ट के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए और 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।

हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर भी चिह्नित

कार्रवाई के दौरान 6 हार्डकोर अपराधियों और 96 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों की जांच की गई। इनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट नोट डाले गए और आगे की निगरानी के निर्देश दिए गए।

पाली पुलिस की इस एक साथ हुई बड़ी कार्रवाई से जिलेभर में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179