शहर में थार से लापरवाही पूर्वक दुर्घटना से एक युवा पारस व्यास की मौत के मामले में लोगो का ग़ुस्सा फूटा और परिजनों के साथ सैकडो लोगो ने दुर्घटना थाने पर धरना दिया । विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया और परशुराम सेना के प्रमुख एड अनिल चतुर्वेदी के नेतृत्व में मृतक के माता पिता, परिजन और जयपुर वासी मौजूद रहे । अनुसंधान पर नाराज़गी ज़ाहिर की और लीपापोती का आरोप लगाया । विप्र महासभा संस्थापक सुनील उदेईया ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि लापरवाही से बेक़सूर लोग मर रहे है और जमानती धारा होने से हत्यारे बच जाते है । इसलिए बीएनएस धारा 105 में कार्यवाही की जाए जिससे ऐसी घटनाएँ रुके । सूचना मिलने पर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा भी धरने पर पहुँचे और इस गंभीर घटना पर रोष व्यक्त किया ।
थाने पर मौजूद एसीपी अमीर हसन और फ़ोन पर एड डीसीपी रानु शर्मा ने दो दिन में कार्यवाही और मामले का अनुसंधान एसीपी स्तर पर करने के आश्वासन दिया और अनुसंधान में लापरवाही की जाँच कर कार्यवाही की जाने की बात की ।
विधायक गोपाल शर्मा जी की मौजूदगी में वार्ता के बाद धरना स्थगित किया
दो दिन में कार्यवाही नहीं होने पर दुबारा धरना दिया जाएगा ।
कल पीड़ित परिवार के निवास पर ही अधिकारी सभी बिंदुओं पर अनुसंधान और जाँच करेंगे ।
धरने में विप्र महासभा अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज, संजोग शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दीपेश मिश्रा, डॉ दीपेन्द्र शर्मा, एड महावीर शर्मा कैलाश जोशी, देवेंद्र शर्मा, पुजारी संघ के कमलेश शर्मा , वैश्य महासभा के राजेंद्र मित्तल, कमलेश शर्मा, सहित सैकडो लोग आक्रोश में रहे ,। पारस शर्मा को न्याय दो और थार नहीं यमदूत के नारे लगाये ।






