Traffic Tail

जोधपुर में एक घंटे तक बदमाश दौड़ाते रहे पिकअप, VIDEO:हेड कॉन्स्टेबल कुचलने की कोशिश, बैरियर तोड़े; चोरी की फिराक में थे आरोपी

जोधपुर में नाकाबंदी के दौरान, पुलिस ने एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने गाड़ी भगा दी। बदमाशों ने पुलिस के बैरियर तोड़ दिए और कई अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीछा कर रही पुलिस की चेतक गाड़ी को भी टक्कर मारी गई। हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मारने की कोशिश की गई। यह घटना मंडोर थाना क्षेत्र की है।

इसका वीडियो भी सामने आया है। आरोपी लगभग एक घंटे तक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए दहशत फैलाते रहे। हेड कॉन्स्टेबल बंशीलाल ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने धीरेंद्र सिंह (निवासी तेना), राजूराम और चौथाराम उर्फ सवाई को गिरफ्तार कर लिया है। मंडोर थाना अधिकारी किशनलाल ने बताया कि आरोपी चोरी करने की फिराक में थे।

इनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। संभवतः पुलिस को देखकर ही उन्होंने गाड़ी भगाई थी।

अब देखिए, घटना से जुड़ी 2 PHOTOS…

आरोपियों को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर पत्थर से भरे ट्रैक्टर भी खड़े करवाए थे।
आरोपियों को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर पत्थर से भरे ट्रैक्टर भी खड़े करवाए थे।
आरोपियों ने हैड कॉन्स्टेबल बंशीलाल पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया था।
आरोपियों ने हैड कॉन्स्टेबल बंशीलाल पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया था।

अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला….

1. हेड कॉन्स्टेबल ने कूदकर अपनी जान बचाई DCP PD नित्या ने बताया- रविवार शाम 5:00 बजे मंडोर के सुरपुरा डैम के पास खड़ी पुलिस की चेतक गाड़ी के सामने से एक बिना नंबर की सफेद बोलेरो पिकअप गुजरी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन पिकअप चालक ने गति बढ़ाकर गाड़ी भगा दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम जोधपुर को वायरलेस सेट के जरिए सूचना दी गई और पीसीआर ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया।

पिकअप चालक 9 मील औद्योगिक क्षेत्र, ओसिया फाटा, दईजर ग्रामीण पुलिस लाइन और बेरी गंगा होते हुए रेलवे फाटक आठ मील तक पहुंचा, जहां उसने यू-टर्न लेकर पुलिस की चेतक को टक्कर मार दी। हेड कॉन्स्टेबल बंशीलाल ने कूदकर अपनी जान बचाई।

2. मंडोर थाने के पास लगे पुलिस बैरियर भी तोड़ दिए DCP PD ने बताया- पिकअप ड्राइवर ने मंडोर नाथ चौराहे की तरफ गाड़ी दौड़ा दी, जहां पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह करवड़ गांव की तरफ भाग गया। फिर वह पुलिस लाइन, ओसिया फांटा और सुरपुरा डैम होते हुए आंगनबाड़ी के पास पहुंचा, जहाँ पुलिस ने नाकाबंदी की। पिकअप सवार बदमाशों ने डिवाइडर लांघकर सुंदर सिंह भंडारी योजना की तरफ गाड़ी भगा दी, जिससे पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिल्मी स्टाइल में भागती हुई पिकअप ने मंडोर थाने के पास लगे पुलिस बैरियर भी तोड़ दिए और थाने के सामने से होते हुए सूरजगढ़ गार्डन के सामने स्टेडियम के पीछे चार चक्कर लगाए, जिससे आम लोगों में दहशत फैल गई।

आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

3. पिकअप गाड़ी का कांच टूटा, बदमाश घायल नित्या ने बताया​​​​​​ ने आगे बताया- ​ हसलाओ की पाल, फूल बाग स्कूल को पार करते हुए पिकअप मंडोर चौकी के पीछे रेलवे लाइन के पास खड़ी एक ब्रेजा कार से टकरा गई और रुक गई। गाड़ी से उतरकर बदमाश अलग-अलग दिशा में भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर गाड़ी में एक बड़ा वायर कटर, तीन लगिया, एक कुल्हाड़ी और अन्य सामान मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने रास्ते में आने वाले लोगों पर पत्थर भी फेंके, जिसके जवाब में लोगों ने भी पत्थर फेंके, जिससे पिकअप गाड़ी का कांच टूट गया और बदमाश घायल हो गए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179