संजीव नैन (IPS) पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने जिला जयपुर पूर्व में आपराधिक गतिविधियो की रोकथाम हेतु एरिया डोमिनेशन के तहत एक विशेष अभियान चलाया जाकर चालानशुदा अपराधियो तथा संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे। उक्त अभियान को सफल बनाने में आलोक सिंघल (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन,विनय कुमार डी.एच. (IPS) सहायक पुलिस आयुक्त बरसी जयपुर (पूर्व) के नेतृत्व मे थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह पु.नि. थाना कानोता मय थाना जाप्ता के एक विशेष टीम का गठन किया गया।
दिनांक 06.12.2025 को पुलिस थाना कानोता जयपुर पूर्व टीम को एरिया डोमिनेशन कार्यवाही के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आगरा रोड पर कानोता पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद मोटर साईकिल अपाची रंग के साथ अवैध हथियार देशी कट्टा बेचने की फिराक मे खडा है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पंहुचकर संदिग्ध शक्स को चेक किया तो शक्स के कब्जे से अवैध हथियार एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल अपाची नम्बर RJ 60 SX 2310 मिलने पर शक्स असफाक खान पुत्र हमीद जाति मेव मुसलमान उम्र 21 साल निवासी ग्राम रूदखो पुलिस थाना खोह जिला डीग के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर शक्स असफाक खान
को गिरफ्तार कर अभियोग अन्तर्गत धारा 3/25 (1ख) (क) Arms Act व 303 317(2) बी.एन.एस पंजीबद्ध किया गया।






