Traffic Tail

अलवर में इटाराना पुलिया से गिरा कंपनी का मैनेजर, मौत:अज्ञात वाहन ने मारी थी बाइक सवार को टक्कर, आज ही होगा अंतिम संस्कार

अलवर में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार व्यक्ति पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

हादसा अरावली विहार थाना क्षेत्र के इटराना पुलिया पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। मृतक भगवान सहाय सैनी(40) अलवर शहर के जुबली बास मोहल्ले की गली नंबर 3 का रहने वाला था। हालांकि, पुलिस का शक यह है कि बाइक डिवाइडर से टकराई हो और फिर यह नीचे गिर गए।

अलवर में अज्ञात वाहन को टक्कर के बाद बाइक सवार पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई।
अलवर में अज्ञात वाहन को टक्कर के बाद बाइक सवार पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई।

पुलिस के नीचे गंभीर हालत में मिला था मैनेजर

अरावली विहार थाने के एएसआई इशराक खान ने बताया कि घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति पुलिया के नीचे गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला। इस दौरान उसके पास हेलमेट भी नहीं मिला। बाइक पुलिया के ऊपर ही सुरक्षित मिली।

पुलिस ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने लोगों की मदद से गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने लोगों की मदद से गंभीर हालत में व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भरतपुर स्थित रेनॉल्ड्स कंपनी में सर्विस मैनेजर था मृतक

उन्होंने बताया कि मृतक भगवान सहाय सैनी भरतपुर स्थित रेनॉल्ड्स कंपनी में सर्विस मैनेजर के रूप में कार्यरत थे और रोजाना की तरह आज भी भरतपुर से अलवर अपने घर लौट रहे थे। पुलिया पर चढ़ते ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वे नीचे जा गिरे।

जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजन इंतजार कर रहे हैं।
जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर परिजन इंतजार कर रहे हैं।

शव का आज रात को ही किया जाएगा अंतिम संस्कार

पूर्व पार्षद रमन सैनी ने बताया कि भगवान सहाय तीन भाइयों में से एक थे और उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आगे उन्होंने कहा कि आज रात को ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फिलहाल, परिवार की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179