Traffic Tail

सस्ते प्लॉट, दुकान दिलाने के नाम पर ठगी:सिक्योरिटी गार्ड से लिए लाखों रुपए, तीन साल से नहीं लौटाए

जोधपुर में सस्ते प्लॉट और दुकान दिलाने के नाम पर एक सिक्योरिटी गार्ड से लाखों रुपए की ठगी का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

न्यू BJS कॉलोनी निवासी सिक्योरिटी गार्ड भागीरथ सिंह राठौड़ ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि वे लगभग तीन वर्षों से महामंदिर तीसरी पोल के बाहर रहने वाले अमित कुमार जैन को जानते हैं। अमित ने परिचय का लाभ उठाकर उन्हें सस्ते प्लॉट और दुकान दिलाने का लालच दिया।

भागीरथ ने बताया कि अमित के कहने पर उन्होंने उसके जानकार जितेंद्र कुमार दर्जी, जो शिक्षक नगर, माता का थान में रहता है, को नकद और फोन-पे से कुल 4 लाख रुपए दिए। इसके अलावा, नरेंद्र कुमार के नाम पर चल रहे बैंक लोन खाते में 6 लाख 10 हजार रुपए भी जमा कराए।

आरोप है कि रुपए जमा करने और बैंक लोन की किस्तें भरने के बावजूद न तो प्लॉट मिला, न दुकान, और न ही दिए गए पैसे वापस किए गए। कई बार मांगने पर तीनों आरोपियों ने सिर्फ बहाने बनाए, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179