Traffic Tail

अवैध डोडा-पोस्त तस्करी के 2 आरोपी गिरफ्तार:20 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ जब्त, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा

जोधपुर की लूणी थाना पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से पुलिस ने 20 किलोग्राम से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त भी बरामद किया है।

थाना प्रभारी हनवंत सिंह ने जानकारी दी कि नाकाबंदी के समय सुनली से सुभदंड की तरफ जा रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें काले रंग का प्लास्टिक कट्टा पाया गया। कट्टे की जांच करने पर उसमें डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। कार में सवार भागीरथ पुत्र पप्पाराम बिश्नोई निवासी सिणली सड़क धवा और गणपत लाल पुत्र भारतराम विश्नोई निवासी बजरंग नगर धतरवालों की ढाणी लूणावास कलां को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने फिंच निवासी सुभाष बिश्नोई से डोडा पोस्त के दो कट्टे खरीदे थे। इनमें से एक कट्टा खुड़ला के सुरता नगर निवासी भागीरथ पुत्र जालाराम बिश्नोई को दे दिया गया, जबकि दूसरा कट्टा वे अपनी गाड़ी में रखकर घर ले जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और मारुति वीडीआई कार के साथ 20.185 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179