Traffic Tail

जयपुर पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का वांटेड बदमाश:हरियाणा में छिपकर काट रहा था फरारी, पार्सल से चुराया था 20 लाख का गोल्ड

जयपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी वांटेड बदमाश को अरेस्ट किया है। वह पिछले डेढ़ साल से हरियाणा में छिपकर फरारी काट रहा था। डिलीवरी के दिए पार्सल से 20 लाख का गोल्ड लेकर वह फरार हो गया था। माणक चौक थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया- इनामी बदमाश देवराज सैनी (23) निवासी खेतड़ी झुंझुनूं को अरेस्ट किया गया है। वह मई-2024 में शिवानी पार्सल सर्विस में डिलीवरी बॉय का काम करता था। दिल्ली भेजने वाले पार्सल में रखा 19.48 लाख का गोल्ड लेकर आरोपी देवराज सैनी फरार हो गया था। माणक चौक थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। डीसीपी नॉर्थ की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम रखा गया। पुलिस टीमें वांटेड बदमाश देवराज की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

कॉन्स्टेबल गिरधर सिंह को सूचना मिली कि वांटेड बदमाश देवराज सैनी हरियाणा में छिपा है। SHO (माणकचौक) राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम ने हरियाणा में दबिश देकर आरोपी देवराज सैनी को धर-दबोचा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी देवराज सैनी ने गोल्ड चोरी कर हरियाणा में फरारी काटना बताया। अपने मोबाइल को बंद कर वह हरियाणा में रिश्तेदार के घर फरारी काटने पहुंच गया। हरियाणा में ही एक वेयर हाउस में काम करने लगा। पुलिस आरोपी से माल बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179