Traffic Tail

करेड़ा में चलते ट्रेलर में लगी आग:चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

करेड़ा थाना क्षेत्र के गराड़िया चौराहे के पास मंगलवार की मध्यरात्रि में एक चलते ट्रेलर में आग लग गई। मनोहरपुरा निवासी चालक डूंगर सिंह रावणा राजपूत और खलासी बाबूलाल भील अपनी सूझबूझ से ट्रेलर से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार चालक डूंगर सिंह और खलासी बाबूलाल जिंदल शा लिमिटेड कंपनी में माल लदान करने जा रहे थे। इसी दौरान लगभग 3 बजकर 30 मिनट अचानक चलते ट्रेलर में आग लग गई। दोनों ने तुरंत ट्रेलर को सड़क किनारे रोका और बाहर कूद गए।

उन्होंने तत्काल पुलिस थाना और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दीवान उमराव अपने जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179