Traffic Tail

अजमेर में रास्ते को लेकर विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला:पिता और पुत्र घायल हुए, हमलावर बाइक पर बैठकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर में चाचा-भतीजे के बीच रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले में श्रीनगर के कानपुरा रोड की है।

घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जेएलएन अस्पताल अजमेर में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शांतिभंग में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच में जुटी है।

हमलावर बाइक पर भागे

कानपुरा रोड निवासी हरि गुर्जर व उसके चाचा लक्ष्मण गुर्जर के बीच काफी समय से खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। बाद में चाचा के परिवार के दाे लाेगाें ने हरि गुर्जर के पुत्र राजेंद्र पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों हमलावर बाइक पर बैठकर भाग छूटे।

खीन से लथपथ हॉस्पिटल पहुंचाया

खून से लथपथ राजेंद्र व पिता हरि गुर्जर को श्रीनगर हॉस्पिटल लाया गया, जहां राजेंद्र काे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने लक्ष्मण गुर्जर, महावीर, हरिओम को शांतिभंग मे गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179