Traffic Tail

जोधपुर में महिला को पीटने वाला बदमाश गिरफ्तार:ट्यूबवेल खुदवाने के विवाद में किया था हमला; एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका

जोधपुर में महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने ट्यूबवेल खुदवाने के विवाद में महिला पर हमला कर दिया था।

देचू थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 11 सितंबर 2025 की सुबह प्रार्थी की माता मवेशी चराने गई थी। इस दौरान गांव के असरफ और उसके साथी ने उनसे बहसबाजी शुरू कर दी।

लाठी से सिर पर वार किया था

असरफ ने लाठी से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़कर लज्जा भंग की। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच ट्यूबवेल खुदवाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दोनों ने हमला कर दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179