Traffic Tail

स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:काम पर जा रहा था, 5 महीने से सीकर में रह रहा था

सीकर में आकाशदीप स्कूल बस ने काम पर जा रहे बुजुर्ग मजदूर को टक्कर मार दी। घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

मृतक का नाम धूरया अहिरवार (60) पुत्र गोटूराम निवासी मोतीपुर, मध्य प्रदेश है। इनके बेटे जानकीलाल ने बताया कि वर्तमान में वह सीकर के सदर थाना इलाके में मालियों की ढाणी में रह रहे थे। धूरया रोजाना सुबह मजदूरी के लिए निकलते थे। आज भी सुबह 8 बजे के करीब वह काम पर आ रहे थे। वह सड़क पर चल रहे थे।

इसी दौरान गिर्राज होटल के पास पीछे से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एसके अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसके हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन।
एसके हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन।

घटना के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के वक्त मृतक के परिवार के कई लोग भी वहीं पर मौजूद थे। जिन्होंने घटना को होते हुए देखा। परिवार ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है। मृतक के तीन लड़के और दो लड़की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179