Traffic Tail

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत ने लंदन में बिखेरा रंग:दीया कुमारी बोलीं- दोनों ही जगहें इतिहास, सौंदर्य और सृजनशीलता का प्रतीक

विश्व पर्यटन बाजार लंदन (WTM London 2025) में राजस्थान की संस्कृति, विरासत और हस्तशिल्प की मनमोहक झलक ने सबका दिल जीत लिया।

भारतीय उच्चायोग, लंदन में आयोजित इस आयोजन में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने राज्य की समृद्ध परंपराओं, पर्यटन विकास योजनाओं और वैश्विक साझेदारी की नई दिशा को प्रभावशाली ढंग से पेश किया।

इस मौके पर दिया कुमारी ने कहा कि लंदन और राजस्थान दोनों इतिहास, सौंदर्य और सृजनशीलता के प्रतीक हैं। राजस्थान न केवल शाही भव्यता का प्रतीक है, बल्कि लोक जीवन, कला और परंपरा की आत्मा भी है।

इस मौके पर दिया कुमारी ने कहा कि लंदन और राजस्थान दोनों इतिहास, सौंदर्य और सृजनशीलता के प्रतीक हैं।
इस मौके पर दिया कुमारी ने कहा कि लंदन और राजस्थान दोनों इतिहास, सौंदर्य और सृजनशीलता के प्रतीक हैं।

राजस्थान का हर क्षेत्र रखता है अपनी अलग पहचान

उन्होंने बताया कि राजस्थान का हर क्षेत्र अपनी अलग पहचान रखता है। जोधपुर और चित्तौड़गढ़ के किले, उदयपुर की झीलें, जैसलमेर के रेतीले टीले और जयपुर की शाही स्थापत्य कला और शिल्प दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

इस दौरान दिया कुमारी के साथ कई राज्यों के मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान दिया कुमारी के साथ कई राज्यों के मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजस्थान की प्रसिद्ध ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ ट्रेन, शाही महलों में होने वाले डेस्टिनेशन वेडिंग्स और लोकसंगीत-नृत्य की परंपराएं पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करती हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179