Traffic Tail

ट्रेन में सफर कर रही महिला लापता:अजमेर-नसीराबाद के बीच गायब हो गई, सास ने गुमशुदगी कराई दर्ज

ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला संदिग्ध हालत में अजमेर से नसीराबाद के बीच लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के ट्रेन से उतरकर लापता होने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। महिला की सास ने जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। जीआरपी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार गुजरात अरावली निवासी धन्नी बेन (70) पत्नी अशोक भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसके बेटे रोहित की बहू रश्मि उसका बेटा आरव व जितेंद्र की पत्नी धमिष्ठा 20 अक्टूबर को अजमेर से सामलाजी रोड जाने के लिए जयपुर-आसरवा ट्रेन का जनरल टिकट लेकर चढ़े थे।

रात 11:45 ट्रेन रवाना हुई, ट्रेन में चढ़ते ही सो गए। रात 1 बजे छोटी बहू धर्मिष्ठा ने रश्मि के सीट पर नहीं होने की जानकारी दी। तब तक ट्रेन भीलवाड़ा से रवाना हो चुकी थी।

पास बैठे यात्रियों ने रश्मि का नसीराबाद में उतरना बताया था। सभी ने वापस अजमेर जाकर रश्मि की तलाश की। लेकिन रश्मि का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179