Traffic Tail

भरतपुर में बाइक से गांजा सप्लाई करता आरोपी गिरफ्तार:प्लास्टिक के कट्टे से ढाई किलो माल जब्त, पीछा कर दबोचा

भरतपुर की गहनोली थाना पुलिस ने अवैध गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गुरूवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा। बाइक पर लगे प्लास्टिक के कट्टे से अवैध गांजा जब्त किया गया। आरोपी की बाइक जब्त कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को देखकर भागा आरोपी गहनोली थाना अधिकारी जितेंद्र कुमार गंगवानी ने बताया कि गुरूवार देर शाम गहनौली मोड़ पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति नाकाबंदी की तरफ आ रहा था। वह पुलिसकर्मियों को देख बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति का पीछा कर उसे पकड़ा। व्यक्ति की बाइक पर एक सफेद रंग का कट्टा लगा हुआ था। जिसकी तलाशी ली तो, उसमें गांजा मिला।

2.540 किलो गांजा जब्त गांजे का वजन करवाया तो, 2 किलो 540 ग्राम गांजा निकला। पूछताछ में पता लगा कि व्यक्ति अवैध गांजे की सप्लाई कर रहा था। व्यक्ति ने अपना नाम जितेंद्र निवासी खुडासा थाना गहनौली होना बताया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बाइक को जब्त कर लिया गया। फिलहाल व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके की व्यक्ति कहां से गांजा लेकर आ रहा था और कहां सप्लाई कर रहा था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179