Traffic Tail

फतहसागर झील में मिला लड़की का शव:मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को दिखा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकलवाया

उदयपुर की फतहसागर झील में शुक्रवार सुबह एक लड़की का शव तैरता हुआ दिखने से सनसनी फैल गई। झील किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने मोती मगरी के सामने जब शव देखा तो तुरंत अंबामाता थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुलाया।

सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला शव

सिविल डिफेंस के पुरुषोत्तम कुमावत ने लड़की के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट कराया है। सुसाइड है या फिर मौत का कोई और कारण है। इसका पता नहीं लगा है।

शव की नहीं हुई पहचान

मृतक लड़की की उम्र करीब 18 साल से ज्यादा बताई जा रही है, हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से सम्पर्क होने और आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179