पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा आईपीएस ने बताया कि दिनांक 29.09.2025 को पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर के क्षेत्र मे एक ज्वैलरी शॉप पर लूट के इरादे से आए चार बदमाशो ने ज्वैलरी शॉप के मालिक पर धारधार हथियार से जानलेवा हमला किया व मौके से भाग गए थे। जिसके संबंध मे पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर पर अभियोग दर्ज कर उक्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु मन पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा आईपीएस के सुपर विजन मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर प्रथम) डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित आरपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त माणकचौक श्री पियुष कविया आरपीएस के निर्देशन मे श्री राकेश ख्यालिया पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना माणकचौक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
*घटना का विवरणः-*
दिनांक 29.09.2025 को पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर परिवादी ने एक रिपोर्ट पेश की कि उसकी ज्वैलरी शॉप पर करीब 7.40 पीएम पर दो व्यक्ति आए जिन्होने चांदी का सामान खरीदने की बात कही। जिस पर परिवादी द्वारा उन्हे चांदी का अलग-अलग सामान दिखाया फिर थोडी देरे बाद दोनो मे से एक व्यक्ति सीढीयो से बाहर गया और अपने साथ दो अन्य व्यक्तियो को भी ले आया। उक्त चारो व्यक्तियो ने थोडी देर तक सामान को देखा व अचानक से परिवादी को चाकू दिखाकर धमकाया व चांदी का सामान समेटने लगे। जब परिवादी द्वारा उनका विरोध किया गया तो उक्त व्यक्तियो ने परिवादी पर चाकू से जानलेवा हमला किया जिस कारण परिवादी को गहरी चोट आई। परिवादी की चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोगो द्वारा बीच बचाव का प्रयास किया गया तो उनके उपर भी आरोपियो द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद दुकानदारो के इकठ्ठा होने व उनके विरोध को देख कर चारो आरोपी लूट का सामान वही छोड कर मौके से भाग गए। जिसके संबंध में पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर पर अभियोग दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
*कार्यवाही पुलिसः-*
उक्त घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर अनुसंधान
प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियो आने व जाने के रास्ते के लगभग 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबीर व आमजन से आसूचना संकलन कर आरोपियो को एक घंटे पहचान कर चिन्हित कर लिया गया तथा आरोपियो को तुरंत गिरफ्तार करने हेतु अलग अलग टीम गठित कर रवाना किया गया। जिनके द्वारा वारदात के बाद अपराधियो के संभावित आश्रय स्थलो पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी गई। जिसके दौरान अपराधियो ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया जिसमे उंचाई से कूदने व गिरने के कारण जख्मी होने पर अपराधियो को एसएमएस अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ती करवाया गया व मूल्जिमो के उपचार के बाद एसएमएस अस्पताल से छुट्टी मिलने पर मुल्जिमो से पुछताछ की जाकर मुल्जिमो को बापर्दा गिरफ्तार किया गया तथा वारदात में प्रयुक्त चाकू व वाहन को बरामद किय गया। एफएसएल टीम व एमओबी टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। गिरफ्तारशुदा अपराधियो की चश्मदीद गवाहो से शिनाख्तगी परेड करवाई जावेगी। गिरफ्तारशुदा अपराधियो से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

*गठित पुलिस टीमः-*
1. राकेश ख्यालिया थानाधिकारी पुलिस थाना माणकचौ
2. नरेन्द्र सिंह उनि पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर
3. हरिओम सिंह उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना पर्यटक जयपुर उत्तर
4. सुरेश कुमार सउनि. पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर
4. अनिल कानि. 11539 पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर
5. गिरधर सिंह कानि. 8123 पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर
6. विकास कानि. 10468 पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर
7. रामलाल कानि. 6441 पुलिस थाना रामगंज जयपुर उत्तर
8. मंजीत कानि. 2654 पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर
*नाम पता मुल्जिमान-*
1. मुईनुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन, उम्र 35 साल, निवासी- 4593, गणेश नमकीन के ऊपर रामगंज बाजार पुलिस थाना रामगंज जयपुर उत्तर।
2. इकराम पुत्र अहमद खां, उम्र 41 साल, निवासी लालवास बंधा असरफ कॉलोनी नाई की थडी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर।
3. अफसार उर्फ आधा किलो पुत्र अशफाक, उम्र- 30 साल, निवासी- इमामचौक पुलिस थाना गलतागेट जयपुर हाल निवासी असरफ कॉलोनी नाई कीथडी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर।
4. अयाज पुत्र रियाज अहमद, उम्र 30 साल, निवासी 5288/6 चांदी का ताजिया सराय वालों का मोहल्ला घाटगेट जयपुर हाल प्लाट न. 29 अमन कॉलोनी पुलिस थाना खो नागोरियान जयपुर।
*तरीका वारदातः -*
मुल्जिमान पूर्व से प्लानिंग कर ग्राहक बनकर ज्वैलरी शॉप्स पर जाते है तथा भारी मात्रा मे जब ज्वैलर ज्वैलरी निकाल कर उनको दिखाने लगते है तो लूट के इरादे से दुकानदारो को धमकाते है एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते है व जानलेवा हमला करते है। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर भाग जाते है।
*आपराधिक रिकार्डः-*
वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त आदतन अपराधी है। जिनके विरुद्ध चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास जैसे मुकदमे दर्ज है व एक अपराधी अफसार उर्फ आधा किलो पुत्र अशफाक, उम्र 30 साल, निवासी इमामचौक पुलिस थाना गलतागेट जयपुर हाल निवासी असरफ कॉलोनी नाई की थडी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर हिस्ट्रीशीटर है।
*बरामद सामान का विवरणः-*
1. वारदात में प्रयुक्त दो चाकू
2. वारदात में प्रयुक्त वाहन
*विशेष भूमिकाः-*
1. अनिल कानि. 11539
2. गिरधर कानि. 8123






