Traffic Tail

जयपुर में प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:बदमाश ने कंट्रोल रूम में किया फोन, पुलिस ने स्कूल को खाली कराकर किया सर्च

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम में आज एक फोन आने से हडकंप मच गया। फोन करने वाले ने बताया कि भांकरोटा स्थित माय ओवन स्कूल में बम लगा हुआ है, जो कभी-भी फट सकता है।

कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद कंट्रोल रूम ने सीनियर अधिकारी और डीसीपी वैस्ट को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर भांकरोटा थाना पुलिस को मौके पर भेज कर स्कूल खाली कराया। लेकिन आज छुट्टी होने के कारण कुछ लोग ही स्कूल में थे।

स्कूल को खाली करा किया सर्च

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम को किसी ने फोन कर बताया कि स्कूल में बम है, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता, एटीएस, डॉग स्क्वायर्ड की टीम को मौके पर भेजा गया। स्कूल में छुट्टी होने कारण स्कूल पहले से ही खाली था। कुछ कर्मचारी स्कूल में थे जिन्हें बाहर निकालकर स्कूल में सर्च कराया गया। अभी तक स्कूल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं एक टीम फोन करने वाले आरोपी के नंबर के आधार पर उसकी जांच करने में लगी हुई है।

पहले भी मिल चुकी कई बार धमकी

जयपुर पुलिस धमकी भरे फोन और मेल को पिछले कुछ महीने से सबसे ज्यादा परेशान है। लेकिन पुलिस इन फोन और मेल करने वालों तक अभी भी नहीं पहुंच सकी। यही कारण है कि शरारती तत्व बार-बार इस तरह का अपराध करके पुलिस का समय खराब कर रहे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179