Traffic Tail

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार:घटना के बाद दूसरे युवक के साथ रह रही थी, 2 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

सीकर मे अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर हनीट्रैप मे फंसाने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। युवती ने लेनदेन के विवाद के चलते युवक को फंसाया था। युवती पर सीकर पुलिस ने 1 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

उद्योग नगर थाने के SHO मनोज कुमार भाटीवाड़ ने बताया- 27 फरवरी को फोगाराम ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि 23 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे वह सीकर रोड स्थित अपनी बिल्डिंग जानकी टॉवर पर था। तभी उसके पास प्रमोद गुर्जर उर्फ नेपाल गुर्जर का कॉल आया। उसने कहा-आपके प्लॉट का जो बकाया पेमेंट है। उसे आज दिलवा दूंगा। आप बिल्डिंग से नीचे आ जाओ।

फोगाराम ने प्रमोद को कहा- यदि तुम पेमेंट लेकर आए हो तो ऊपर आ जाओ। तब प्रमोद ने कहा कि पेमेंट भेरुजी स्टैंड पिपराली पर शिवरतन बैठा है, वह देगा।

कनपटी पर बंदूक लगाकर बोले- चुपचाप बैठ जा वरना सारी गोलियां उतार दूंगा

फोगाराम बिल्डिंग से नीचे आया तो प्रमोद गुर्जर अपने एक साथी के साथ गाड़ी में बैठाकर फोगाराम को ले गए। जब भेरुजी स्टैंड से आगे ले जाने लगे तो फोगाराम ने विरोध किया। फिर प्रमोद और उसके साथी ने फोगाराम की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। कहा- चुपचाप बैठ जा वरना सारी गोलियां उतार दूंगा। होशियार मत बन।

लड़की के पास बैठाकर कपड़े उतरवाए

इसके बाद प्रमोद और उसके साथी ने फोगाराम के साथ मारपीट की। कुछ दूर चलने पर दो बाइक पर अन्य लोग भी आए। उन्होंने भी मारपीट की। इसके बाद सभी फोगाराम को अपने साथ उदयपुरवाटी घाट के आगे खंडेला रोड पर एक कॉलोनी में बने मकान पर ले गए। यहां पर जबरदस्ती उसके साथ मारपीट की और बीयर पिलाकर एक लड़की के पास बैठाकर फोगाराम के कपड़े उतरवा दिए। फिर पिस्टल की नोक पर अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

गांव में जो प्लॉट है, उसकी रजिस्ट्री हमारे नाम करवा दो

प्रमोद और उसके साथियों ने धमकी दी कि तुम्हारे और शिवरतन के बीच जो 3 करोड़ की लिखा पढ़ी है, वह हमें दे दो। गांव में जो प्लॉट है, उसकी रजिस्ट्री हमारे नाम करवा दो। वरना यह वीडियो सार्वजनिक कर देंगे। फोगाराम को कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद तू कहीं का नहीं रहेगा। तुझे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इसके बाद प्रमोद और उसके साथियों ने फोगाराम से हजारों रुपए, एटीएम कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट छीन लिए। फिर मारपीट करके रात 9 बजे गणेश मोड़ के पास छोड़कर चले गए। पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी दी।

युवती फरार थी

पुलिस ने मामले में आरोपी नेपाल सिंह और विकास गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन घटना में शामिल युवती फरार थी। इसके बारे में पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल देवीलाल और महावीर ने जानकारी कलेक्ट करना शुरू किया। इसके बाद आज मामले में महिला आरोपी मुस्कान (20) पुत्री सुनील कुमार दर्जी निवासी वार्ड नंबर 18,शास्त्री नगर लोसल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुस्कान का खुद के घरवालों से पिछले करीब एक साल से कांटेक्ट नहीं था। वह वर्तमान में किसी लड़के के साथ रह रही थी। फिलहाल अब पुलिस पूछताछ कर रही है

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179