Traffic Tail

2 साल से फरार बलात्कार के आरोपी अफराज खान को आकोला,महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि दिनांक 26.09.2023 को पिडिता ने दर्ज करवाया कि मेरे पास अफराज पुत्र अल्लाबंदा का फोन आया अफराज पुत्र अल्लाबंदा उर्फ मुना अंसार पुत्र इमाम से मेरा परिचय लाडबानो पत्नी शरीफ बंजारा जो की इस्लामपुरा की रहने वाली है जिसने परिचय करवाया था अफराज ने मुझसे शादी करने का वादा किया था और अफराज और अंसार दोनों ने डरा धमकाकर मुझे होटल में ले गये होटल का पता सांगानेर थाने की पुलिया के पास होटल एंड सपा होटल एंड खुशी में ले गए वहा अफराज ने मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया उसके उपरांत मुझे धमकी दी गई की घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे इत्यादि पर प्रकरण सख्या 679/2023 धारा 363,376 भादस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करते हुये आरोपी की तलाश की गई मगर आरोपी बार-बार अपनी लाकेशन बदल रहा था।

अति.पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित शर्मा के सुपरवीजन में सहायक पुलिस आयुक्त वृत चाकसू सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी थाना शिवदासपुरा सुरेन्द्र कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा आरोपी के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर तकनीकी आधार से व गोपनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर आरोपी अफराज खान की तलाश करते हुये मुर्तिजापुर जिला आकोला,महाराष्ट्र से डिटेन किया गया।आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179