Traffic Tail

देवनानी के स्वर्गीय मीणा से दशकों पुराने व्यक्तिगत संबंध थे

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे देवनानी ने पूर्व मंत्री,अपने मित्र और उनके साथ मंत्री रहे नंदलाल मीणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी देवनानी ने स्वर्गीय मीणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पुत्र व राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित परिजनों को ढांढस बंधाया।
देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय नंदलाल मीणा कद्दावर नेता थे स्वर्गीय मीणा उनके बहुत पुराने मित्र थे देवनानी के राजनीति में आने से पहले से ही स्वर्गीय मीणा से व्यक्तिगत संबंध थे। स्वर्गीय मीणा ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179