Traffic Tail

डोटासरा बोले-स्पीकर रेस्ट रूम से महिला विधायकों को देखते हैं:कांग्रेस की महिला विधायक किस अवस्था और वेशभूषा में बैठी हैं इसे देखते हैं, डूब मरना चाहिए

विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्सट्रा कैमरे लगाकर जासूसी करने के विवाद के बीच अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर बड़ा आरोप लगाया है। डोटासरा ने स्पीकर पर कांग्रेस की महिला विधायकों को रेस्ट रूम में बैठकर जासूसी कैमरे से ताड़ने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- स्पीकर कांग्रेस विधायकों की जासूसी करवा रहे हैं। कांग्रेस में भी विशेष कर महिलाओं को रेस्ट रूम से देखना चाहते हैं, किस वेशभूषा में बैठी हैं? कैसी अवस्था में बैठी हैं? क्या बातें कर रही हैं? स्पीकर का केवल महिलाओं पर ज्यादा फोकस है। हम एक, दो, तीन नंबर नेताओं पर तो है ही,लेकिन महिलाओं पर ज्यादा फोकस है।

ऐसे व्यक्ति को डूब के मर जाना चाहिए डोटासरा ने कहा- इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती कि एक स्पीकर जैसी संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति हमारे प्रतिपक्ष की महिला विधायक बहनें हैं, उनके लिए अपने रेस्ट रूम में कैमरा लगाकर उसका एक्सेस रखता है। ऐसे व्यक्ति को डूब के मर जाना चाहिए।

विधानसभा स्पीकर जासूस बने, हमारी ​महिला विधायक प्रेस कॉन्फेंस करेंगी

डोटासरा ने कहा- विधानसभा स्पीकर जासूस बनकर हमारे कैमरे लगावा रहे हैं ताकि सदन स्थगित करने के बाद विपक्ष के विधायकों की आवाज सुन सकें। हमारी महिला विधायक प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे कि आप हमारी जासूसी क्यों कर रहे ​हो? मोदी सरकार, सीएम और आरएसएस की शह पर स्पीकर जासूसी करवा रहे हैं।

जासूसी के सबूत मिटा रहे

डोटासरा ने कहा- आज हमें पता चला है कि स्पीकर ने रेस्ट रूम में जिन कैमरों का एक्सेस सेट कर रखा है, वहां से वायर हटाया जा रहा है। अब ये जासूसी के सबूत मिटा रहे हैं। ये कुंठा के शिकार हैं, हमारी आवाज दबाना चाहते हैं। इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ये कैमरे रहते यह स्पीकर विधानसभा नहीं चला सकते।

विधानसभा में जासूसी मामले में दो दिन हंगामा हुआ था, स्पीकर ने सुरक्षा के लिए कैमरे लगाने का तर्क दिया

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने विपक्ष की तरफ एक्सट्रा कैमरे लगाकर जासूसी करने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर दो दिन तक भारी हंगामा हुआ था। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि सदन की सुरक्षा के लिए कैमरे अपग्रेड किए हैं। सदन का 360 डिग्री व्यू यूट‌्यूब पर आए, इसलिए कैमरे लगाए हैं। जहां तक दो एक्स्ट्रा कैमरों की बात है तो सदन में आईपैड लगाए हैं और दूसरे उपकरणाें की सुरक्षा जरूरी है, इसलिए लगाए हैं।

कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन दिया था

विधानसभा में विधायकों की जासूसी का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। कांग्रेस ने राज्यपाल से जासूसी मामले की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच करवाने की मांग की थी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179